ऑल्टो को नए अवतार में लॉन्च करने की तैयारी कर रही सुजुकी

नई ऑल्टो प्लेटफॉर्म पर होगी बेस्ड नई मारुति ऑल्टो को लेटेस्ट प्लेटफॉर्म पर बनाया जा सकता है। इस प्लेटफॉर्म पर अब मारुति की सभी कारों को डेवलेप किया जा रहा है। मारुति की नई ऑल्टो सुजुकी फ्यूचर एन-कंसैप्ट माइक्रो एसयूवी रेगिना पर बेस्ड हो सकती है, जिसे 2011 के टोक्यो मोटर शो और 2018 के ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था।

नई ऑल्टो में नए सुरक्षा मानकों के साथ लॉन्च किया जाएगा। साथ ही इस बात की भी गुंजाइश रखी जाएगी कि भविष्य में ऑल्टो का इलेक्ट्रिक मॉडल लाया जा सके। मारुति अपनी वैगन आर के भी इलेक्ट्रिक मॉडल की टेस्टिंग कर रही है, जिसे हाल में शिमला और गुड़गांव में भी देखा गया था। साइज के मामले में यह पुरानी ऑल्टो से ऊंची होगी और रेनो क्विड के लुक में मिनी एसयूवी के तौर पर पेश किया जाएगा।

वहीं नई ऑल्टो में बीएस-6 इंजन दिया जा सकता है। अगले साल से नए बीएस-6 मानक लागू होने हैं। नई ऑल्टो में 800 सीसी और 1 लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया जा सकता है। वहीं नई ऑल्टो में सीएनजी और एलपीजी वैरियंट भी लॉन्च का जाएगा। सबसे खास बात यह होगी कि नई ऑल्टो में मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी फीचर दिया जाएगा।

Suzuki Regina concept launch auto expo

वहीं मारुति सुजुकी नई ऑल्टो कीमत पुरानी ऑल्टो के लगभग ही रहेगी। मौजूदा ऑल्टो की एक्स-शोरूम कीमत 2.80 लाख रुपए से लेकर 4.06 लाख रुपए तक है। वहीं रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति नई ऑल्टो को त्यौहारी सीजन अक्टूबर के आसपास लॉन्च कर सकती है।

ब्लू एडिशन में ब्लैक ओआरवीएम के साथ ग्लॉस ब्लैक फीनिश में रूफ दी जा सकती है। इसके अलावा ब्लैक फिनिश वाले अलॉय व्हील और फ्रंट में ब्लैक ग्रिल दी जा सकती है। वहीं केबिन में पियानो ब्लैक फिनिश, ब्लू बैजिंग के साथ अपहोस्ट्री का फीचर भी हो सकता है।

Suzuki Regina concept launch auto expo-3

वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि इनमें 1.5 लीटर का टर्बो डीजल इंजन होगा, जो 99 बीएचपी की पॉवर देगा, वहीं इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन होगा, जो 94 बीएचपी की पॉवर देगा। दोनों इंजनों में 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जा सकता है। वहीं फोर्ड एस्पायर ब्लू की कीमत रेगुलर मॉडल से 15 हजार रुपए ज्यादा हो सकती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.