महागठबंधन में एक सीट की पेशकश पर भड़के “हम” प्रमुख जीतनराम मांझी

बिहार में महागठबंधन अलग-थलग पड़ता नजर आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री रहे जीतनराम मांझी अपनी पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा को महागठबंधन में एकमात्र सीट की पेशकश पर भड़क गए हैं।

 

मांझी ने इसे महागठबंधन की ओर से अपमान बताया है। वह इस मसले पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात करने वाले हैं। कहा यह भी जा रहा है कि मांझी महागठबंधन में कांग्रेस, रालोसपा व अन्य पार्टी जैसी बड़ी हिस्सेदारी चाह रहे हैं और लालू प्रसाद से मुलाकात के बावजूद अगर बात नहीं बनी, तो वह कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं।

बीते सोमवार को हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई थी। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें पहले सम्मान देकर महागठबंधन में बुलाया गया और अब एक सीट का प्रस्ताव देकर अपमानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद से मुलाकात के बाद अगर उन्हें ज्यादा सीटें नहीं मिली तो वह अगला कदम उठाएंगे।

जीतनराम मांझी

मालूम हो कि जीतनराम ने पहले महागठबंधन में 20 सीटों की मांग रखी थी। अब वह कांग्रेस, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी और विकासशील इंसान पार्टी से अधिक सीटें मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन दलों से उन्हें कम से कम एक सीट ज्यादा चाहिए।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.