आतंकी हमले के बाद भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी, खुफिया अलर्ट

ARARIA : पुलवामा में आतंकी हमले के बाद खुफिया विभाग अलर्ट है। अररिया जिले के जोगबनी के पास भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गयी है। सुरक्षा को लेकर भारत-नेपाल जोगबनी खुली सीमा क्षेत्र में एसएसबी 56वीं बटालियन ने अपनी सारी ताकत लगा दी है। दरअसल आईसी 814 कंधार विमान अपहरण और नेपाल में बढ़ती चीनी दस्तक के बाद इस बोर्डर की सवेदनशीलता बढ़ गयी है। सारी रात बोर्डर पर जांच और पहरेदारी हो रही है।

एसएसबी का कहना है कि अलर्ट और इस बोर्डर की संवेदनशीलता के कारण ऐसा ऊपर से आदेश है। रविवार की देर रात करीब एक बजे जब जोगबनी बोर्डर का जायजा लिया तो बोर्डर पर मुस्तैद एसएसबी के एएसआई श्याम गोठीयाल ने बताया कि आतंकी घटना का मास्टरमाइंड मसूद अजहर को छुड़ाने के लिए कंधान विमान के अपहर्ता के इसी बोर्डर होकर गुजरने की अफवाह के बाद यह बोर्डर अतिसंवेदनशील हो गया जिसके बाद से ही सख्त पहरेदारी का आदेश है।

जानकारों की मानें तो पाकिस्तानी आतंकी अजहर मसूद को छुड़ाने के लिए आईसी 814 विमान का अपहरण कर विमान को कंधार ले जाने के दौरान अपहर्ताओं के इसी बोर्डर के इस्तेमाल की अफवाह और नेपाल में चरम पर चीनी हलचल के बाद बोर्डर की संवेदनशीलता को लेकर यहां खुफिया विभाग की हमेशा से सख्त नजर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.