पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमत से परेशान बिहार के लोगों को राज्य सरकार दे सकती है राहत

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि सरकार कीमत घटाने पर विचार कर रही है। आज शाम तक इस संबंध में फैसला हो जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग की समीक्षा बैठक हो रही है। बैठक के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमत घटाने का फैसला हो सकता है।

केंद्र सरकार के फैसले के बाद था दबाव

केंद्र सरकार ने गुरुवार को पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 1.50 रुपए कम किया था। इसके साथ ही तेल कंपनियों से भी एक रु. घटाने को कहा था।

गुरुवार को ही भाजपा शासित 12 राज्यों मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, झारखंड, गुजरात, यूपी, राजस्थान, कश्मीर, हिमाचल, हरियाणा, असम व उत्तराखंड ने वैट 2.5-2.5 रुपए कम कर दिया था। इसके बाद से बिहार सरकार पर पेट्रोल और डीजल पर लग रहे वैट को कम करने का दबाव था।

गुरुवार को वित्त मंत्री सुशील मोदी ने कहा था कि केंद्र की चिट्‌ठी नहीं मिली है। मिलने पर सोचेंगे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.