बंगलुरू में चल रहे एयरशो में आज सेनाध्यक्ष बिपिन रावत स्वदेश निर्मित लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट विमान तेजस में सवार हुए।
वह विमान में को-पायलट के तौर पर बैठे थे। उनके विमान ने येलहंका वायुसेना स्टेशन से आसमान में उड़ान भरी।
यह पहली बार है जब सेनाध्यक्ष ने स्वदेशी लड़ाकू विमान की सवारी की। वहीं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने सुखोई विमान से उड़ान भरी।
