
MUZAFFARPUR (ARUN) : बीती बुधवार की रात्रि सीतामढ़ी लूट के दौरान गोली मार कर हत्या की घटना के मद्देनजर तिरहुत जोन के जोनल आई जी नैयर हसनैन खान ने गंभीरता से लेते हुए रुन्नी सैदपुर थानाध्यक्ष को कारण बातो नोटिस जारी कर ससपेंड कर दिया है. उन्होंने रुन्नी सैदपुर में लूट के दौरान हुई हत्या को दुखद बताया. इससे पुलिस की रात्रि गश्ती और पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करती है.
विदित हो कि सीतामढ़ी के रून्नी सैदपुर के एनएच-22 स्थित प्रेमनगर सुहई में पत्नी के साथ सीतामढ़ी से बाइक से लौटने के क्रम में औराई थाना क्षेत्र के जीवजोर निवासी राकेश साह की बाइक सवार तीन अपराधियों ने लूट के दौरान गोली मार हत्या कर दी और बाइक और कुछ राशि लूटकर फरार हो गए। स्थानीय लोग और रून्नी सैदपुर पुलिस ने जख्मी युवक को एसकेएमसीएच लाया। जहां चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार जोनल आईजी ने जोन के पुलिस पदाधिकारियों के साथ कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए. जोनल आईजी के निर्देशानुसार नवनियुक्त डीआईजी तिरहुत 3 दिनों के लिए सीतामढ़ी में कैम्प कर वस्तुस्थिति से अवगत होकर जांचोपरांत विधिसम्मत कार्रवाई करेंगे. मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी पुलिस द्वारा 5 दिन तक लगातार संयुक्त कार्रवाई करते हुए सड़क अपराध सम्बन्धी, यथा छिनतई, वाहन लूट, राहजनी से सम्बंधित क्षेत्र के सभी वांछित अपराधियों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए है.

जोनल आईजी ने सभी थानाध्यक्षों द्वारा थाना क्षेत्रो के स्टेट हाईवे और नेशनल हाईवे सहित सभी महत्वपूर्ण सड़कों पर सघन गश्ती, विशेषकर संध्या व रात्रि गश्ती साथ ही नाकेबंदी कर सघन वाहन जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया, वहीं लापरवाही बरतने वाले सम्बंधित पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई की भी बात कही. उन्होंने वरीय पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र की रात्रि गश्ती समेत थाना का भी औचक निरीक्षण करने का निर्देश देते हुए कहा कि रात्रि गश्ती अगर मुस्तैद और सतर्क रहती तो कल की घटना संभवतः नहीं होती.

जोनल आईजी ने संवेदनशील क्षेत्रों में वाहन जांच के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की तैनाती के साथ ही चौकीदारों का भी सहयोग लिए जाने का निर्देश दिया. सीतामढ़ी एसपी को कल के लूट के दौरान हत्या मामले की व्यक्तिगत रूप से जांच करते हुए समीक्षा कर जांच प्रतिवेदन समर्पित करने का आदेश दिया है. जोनल आईजी श्री खान ने सारण और बेतिया के डीआईजी से अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण हेतु इसी तरह की कार्रवाई अपने-अपने क्षेत्रों में भी चलाने का निर्देश जारी किया. उन्होंने इस तरह के ऑपरेशन चलाने से सम्बंधित क्षेत्रों में अपराध को नियंत्रित करने में एक अहम कड़ी बतायी. उन्होंने कल की घटना के लिए रुन्नी सैदपुर थानाध्यक्ष से कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए ससपेंड कर दिया.
