#PATNA : ट्रक और ऑटो मे टक्कर- चार की मौत,एक घायल

बड़ी खबर। राजधानी पटना के दनियावां प्रखंड के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र से,  जहां शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के एनएच 30 A अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के समीप बेलगाम ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गयी, वहीं एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है। सभी मृतक दनियावां के सिगरियावा के निवासी बताए जाते हैं।

मृतकों की पहचान सिगरियावा गांव निवासी नीतीश कुमार, अमरेंद्र कुमार और राजीव कुमार के रूप में की गई है।  वहीं एक मृतक की अबतक पहचान नहीं हो सकी है। वही घायल अनिल कुमार चौधरी ग्रामीण चिकित्सक बताए जाते हैं।

https://youtu.be/lpy0xu2Ent4

बताया जाता है कि सभी लोग हिलसा में आयोजित एक कार्यक्रम को लेकर  पंडाल सामग्री पहुंचाकर वापस हिलसा से दनियावां लौट रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर थानाक्षेत्र के एनएच 30 A पर बेलगाम ट्रक ने ऑटो में सीधी टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 

हादसे में ऑटो सवार दो–तीन अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.