गौरी लंकेश हत्याकांड / मुंबई कोर्ट ने राहुल गांधी और सीताराम येचुरी के खिलाफ शुरू की मानहानि की प्रक्रिया शुरू

गौरी लंकेश हत्याकांड में आरएसएस पर आरोप लगाने के मामले में मुंबई की एक अदालत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और सीताराम येचुरी के खिलाफ मानहानि की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मानहानि का यह मामला एक आरएसएस कार्यकर्ता ने दाखिल किया है।

इस मामले की अगली सुनवाई 25 मार्च को होगी। अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत तौर पर पेश होने के लिए कहा है। बता दें कि पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या पर राहुल गांधी ने आरोप आरएसएस-भाजपा पर आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि जो भी भाजपा-आरएसएस के खिलाफ बोलता है, उसे पीटा जाता है, उसपर हमला किया जाता है और मार डाला जाता है।

गौरी लंकेश

पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा था कि पीएम दो तरह की बात करते हैं। उन्होंने हिंदुत्व को बढ़ावा दिया है। उनके शब्दों के दो मतलब होते हैं, उनके लिए कुछ और दुनिया के लिए कुछ और।

55 साल की गौरी लंकेश जब कार से घर लौटीं और घर का गेट खोल रही थीं तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनपर गोलियां बरसा दी थीं। शुरुआती जांच में पता चला था कि उन पर सात बार गोली चलाई गई थी, जिसमें से तीन गोलियां उन्हें लगी थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.