लता मंगेशकर की आपत्ति पर अजय देवगन का रिएक्शन, वो मुझे आकर डांट सकती हैं, माफी मांगने को भी तैयार हूँ

अजय देवगन, अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों से सजी फिल्म टोटल धमाल इस शुक्रवार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई है। यह फिल्म धमाल का तीसरा पार्ट है। बीते हफ्ते रिलीज हुई फिल्म गली ब्वॉय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई का सिलसिला जारी रखे हुए हैं ऐसे में देखना होगा कि टोटल धमाल कितना धमाल कर पाती है।

बॉलीवुड में इन दिनों रिक्रिएट का दौर चल रहा है। हर दूसरी फिल्म में किसी ना किसी पुराने गाने को रिक्रिएट किया जा रहा है। दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने कई बार रिक्रिएट वर्जन पर आपत्ति जताई है। अब एक बार फिर वो टोटल धमाल के गाने मुंगड़ा से खुश नहीं हैं।

total dhamaal

लता मंगेशकर की आपत्ति पर अजय देवगन ने रिएक्शन दिया है। अजय देवगन ने कहा कि ‘लता जी बहुत सीनियर हैं। बॉलीवुड में इस वक्त बहुत सारे गानों को रिक्रिएट का चलन चल रहा है। वो लोग इस बारे में नहीं सोचते। अगर लता जी को बुरा लगा है तो वो मुझे थप्पड़ मार सकती हैं। उन्हें ऐसा करने का पूरा हक है। मैं सच में कह रहा हूं कि वो मुझे आकर डांट सकती हैं।

total dhamaal

अगर उन्हें बुरा लगा है तो माफी मांगने को भी तैयार हूं। बता दें कि साल 1978 में रिलीज हुई फिल्म इंकार में गाना मुंगड़ा फिल्माया गया था। यह गाना हेलन पर फिल्माया गाया था और उषा मंगेशकर ने गाया था। उस वक्त का यह गाना सुपरहिट रहा था। टोटल धमाल में इसे सोनाक्षी सिन्हा पर फिल्माया गया है। केवल लता मंगेशकर ही नहीं उषा मंगेशकर ने भी इस पर आपत्ति जताई है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.