पत्नी की डेथ एनिवर्सरी से पहले बोनी कपूर ने लिया फैसला, इस चीज़ को करेंगे नीलाम

बीते साल 24 फरवरी को श्रीदेवी का निधन हो गया था। दुबई के एक होटल में बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी। इस साल उनकी पहली पुण्यतिथि है। इस पुण्यतिथि पर बोनी कपूर अपनी पत्नी की याद में एक काम करने जा रहे हैं।

उन्होंने फैसला किया है कि वो श्रीदेवी की एक साड़ी की नीलामी करेंगे और इससे आए हुए पैसों को जरूरतमदों में दान कर देंगे। मिली जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी की ये ‘कोटा साड़ी’ है। इस साड़ी को ऑनलाइन नीलाम किया जा रहा है।

पारिसेरा नाम की वेबसाइट पर ये साड़ी उपलब्ध है, वहीं से बोली लगाकर इस साड़ी को खरीदा जा सकता है। इस नीलामी की शुरुआती बोली 40 हजार रुपए लगाई गई। लोग इसे खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। इस साड़ी के लिए अभी तक सबसे ज्यादा बोली 1,25,000 रुपए की है।

Sridevi

वेबसाइट पर इस साड़ी को लेकर कई अहम जानकारियां दी गई हैं। वेबसाइट पर लिखा है- श्रीदेवी की सिक्स यार्ड साड़ी उनकी साउथ इंडियन रूट की याद दिलाती हैं। साउथ इंडिया में जन्मी श्रीदेवी की ये साड़ी उनकी पहचान बन गई थी।

इस नीलामी से मिलने वाला पैसा कंसर्न इंडिया फाउंडेशन प्रोग्राम में जाएगा जो औरतों, बच्चों और दिव्यांगों और बुजर्गों के लिए काम करता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.