उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री के बयान पर खुशी जताई, कहा- ‘शुक्रिया नरेंद्र मोदी साहब; आज आपने हमारे दिल की बात कह दी

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर खुशी जताई। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया।

उमर अब्दुल्ला ने लिखा-

‘शुक्रिया नरेंद्र मोदी साहब। आज आपने हमारे दिल की बात कह दी।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के टोंक में अपनी चुनावी रैली में कहा था कि हमारी लड़ाई कश्मीर के खिलाफ नहीं, कश्मीर के लिए है। उमर अब्दुल्ला ने प्रधानमंत्री के इस बयान पर उन्हें धन्यवाद दिया।

प्रधानमंत्री ने इस रैली में कहा था-

हमारी लड़ाई आतंक के खिलाफ है। उस आतंक के खिलाफ जो मानवता का दुश्मन है।

‘आतंक के खिलाफ लड़ाई में कश्मीर का हर बच्चा हिंदुस्तान के साथ’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आतंक के खिलाफ लड़ाई में कश्मीर का हर बच्चा हिंदुस्तान के साथ है। उन्होंने अपने भाषण में कहा कि कश्मीरी युवा आतंक का शिकार है

‘कश्मीरी बच्चों के साथ हिंदुस्तान के किस कोने में क्या हुआ, मुद्दा यह नहीं है, इस देश में ऐसा नहीं होना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने जनता से मोदी सरकार पर भरोसा करने के लिए कहा। मोदी ने कहा कि उन्हें इस बात का गर्व है कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले के 100 घंटे बाद ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों को करारा जवाब दिया और मार गिराया। बता दें कि 14 फरवरी को जैश के आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला कर दिया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। मोदी ने जनता से भारत के बहादुर जवानों और उनकी सरकार पर भरोसा करने के लिए कहा। मोदी ने जनता से कहा कि आपका प्रधानसेवक आतंक का सफाया करने में लगा हुआ है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.