दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को निर्देश दिया कि वह मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में रॉबर्ट वाड्रा को, उनके कार्यालय से पिछले साल जब्त किए गए दस्तावेजों की प्रति (सॉफ्ट और हार्ड) मुहैया कराए।

ईडी ने धन शोधन से जुड़े एक मामले में पिछले साल वाड्रा के कार्यालय में छापा मारकर ये दस्तावेज जब्त किए थे। विशेष जज अरविंद कुमार ने ईडी को निर्देश दिया कि वह दस्तावेजों की प्रति वाड्रा को मुहैया कराए।
वाड्रा ने शनिवार को अदालत में अर्जी देकर कहा था कि ईडी जब्त दस्तावेजों के आधार पर उनसे पूछताछ कर रहा है, इसलिए उन्हें सबकी प्रति उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

दिल्ली की अदालत ने पांच दिन के भीतर वाड्रा को दस्तावेजों की प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश ईडी को दिया है। वहीं वाड्रा के वकील केटीएस तुलसी ने दिल्ली के पटिया हाउस कोर्ट में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ईडी मामले में तेजी लाना चाहता है क्योंकि चुनाव नजदीक हैं
