मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक बार फिर से कहर बरपाया है. हथियारबंद अपराधियों ने शनिवार की सुबह एक कारोबारी को निशाना बनाते हुए गोली मार दी. घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया जब लेथ कारोबारी दिनेश शाह मॉर्निंग वॉक पर गए थे.
घटना शहर के मीनापुर के वासुदेवपुर इलाके की है. जानकारी के मुताबिक दिनेश पर बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की और गोली मारने के बाद फरार हो गए. गोली लगने से जख्मी हुए कारोबारी को इलाज के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल भेजा गया है. घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं लग सका है.