MUZAFFARPUR : अश्व मोबाइल के गठन के कुछ ही घंटों में 7 नशेड़ी धराये

MUZAFFARPUR : वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध नियंत्रण की दिशा में विशेष पुलिस टीम को मिलकर गठित किये गए अश्व मोबाइल ने महज कुछ ही घंटों के दौरान 7 नशेड़ियों को धर दबोचने में सफलता हासिल कर ली. एक बाइक पर सवार ट्रिपल लोगों को संदेह के आधार पर रोक कर तलाशी और जांच की गयी. जांच के दौरान  तीनों व्यक्तियों के शराब पीने की पुष्टि होने के बाद नगर थाना पुलिस को सूचना देकर गिरफ्तार किया गया.

यह घटना नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक की है. जहाँ अश्व मोबाइल नंबर एक ने गश्ती के दौरान अपनी चुस्ती और सतर्कता दिखायी है. एसएसपी मनोज कुमार ने अश्व मोबाइल की चौकसी की प्रशंसा भी की है. कुछ ही देर बाद पुनः जांच के क्रम में 4 और व्यक्तियों को शराब पीने की पुष्टि होने के बाद हिरासत में लेते हुए नगर थाना के हवाले कर दिया गया.

देर रात गए एसएसपी स्वयं शहर में औचक निरीक्षण पर निकले और थानों की गश्ती मोबाइल सहित अश्व मोबाइल को सौंपी गयी टास्क का मुआयना किया. शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में एसएसपी ने स्वयं रुक कर गश्ती टीम और अश्व मोबाइल पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया. देर रात गए अश्व मोबाइल ने अपने-अपने क्षेत्रों में बैरिकेडिंग लगा कर वाहन जांच भी किया. संदेह के आधार पर संदिग्धों की जांच की और तलाशी भी ली गयी. इसी क्रम में एसएसपी रेलवे स्टेशन भी पहुंचे और निःशुल्क पुलिस बस सेवा का निरिक्षण करते हुए बस में तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.