सीटीईटी की नोटिफिकेशन जारी कर दी, सिर्फ 05 मार्च तक होंगें आवेदन

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की नोटिफिकेशन जारी कर दी है, आपको बता दें, कि इसके लिए सिर्फ 05 मार्च, 2019 तक आवेदन होंगें। उम्मीदवार पेपर 1 और पेपर 2 में से किसी एक या दोनों के लिए आवेदन कर सकते हैं। पेपर 1 का आयोजन प्राइमरी तक के शिक्षण के लिए जबकि पेपर 2 का आयोजन जूनियर हाईस्कूल में शिक्षण के लिए होगा। यह परीक्षा 97 शहरों में आयोजित की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ की तिथि : 05 फरवरी 2019
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 05 मार्च 2019
सीटीईटी परीक्षा के आयोजन की तिथि : 07 जुलाई 2019 (पेपर 1-सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक, पेपर 2- दोपहर दो बजे से शाम 4:30 बजे तक)

आवेदन शुल्कः
श्रेणी                         एक पेपर            दोनों पेपर
जनरल/ओबीसी                   700                   1200
एससी/एसटी/पीएच              350                    600

कैसे करें आवेदन:

आवेदन प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पदों पर उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें। फिर, विस्तृत आवेदन पत्र भरने के लिए ऑन-स्क्रीन निर्देशों का पालन करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.