SSC में निकली भर्तियों के लिए आज आखिरी मौका, 1601 खाली पदों को भरने के लिए निकाली गयी विज्ञप्ति

SSC JE Recruitment: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने जेई के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आपको बात दें कि ये विज्ञप्ति कुल 1601 खाली पदों को भरने के लिए निकाली गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एसएससी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 25 फरवरी, 2019 यानी आज ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा-

डाक विभाग में पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष है। केंद्रीय जल आयोग और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग में पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है। अन्य सभी विभागों में पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।

महत्वपूर्ण तिथियां-

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 25 फरवरी, 2019 (शाम 5:00 बजे)
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि: 27 फरवरी, 2019 (शाम 5:00 बजे)
ऑफलाइन चालान बनाने की अंतिम तिथि: 27 फरवरी, 2019 (शाम 5:00 बजे)
बैंक के काम के घंटों के दौरान चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि: 28 फरवरी, 2019
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (पेपर I) की तारीख: 23 सितंबर से 27 सितंबर, 2019
पेपर II (पारंपरिक) की तारीख: 29 दिसंबर, 2019 आवेदन शुल्क-
जनरल/ ओबीसी- 100
एससी, एसटी, पीएच- शून्य

महिलाओं के लिए कोई आवेदन शुल्क नही है।

आवेदन शुल्क का भुगतान कैसे करें-
उम्मीदवार के अावेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बेंकिंग के माध्यम से कर सकते नौकरी सं संबंधित जानकारी के लिए विज्ञापन पर क्लिक करें।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.