
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मुजफ्फरपुर में अब शराब का अवैध भंडारण करने वालों और शराबबंदी कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के उद्देश्य से राज्य सरकार, तेलंगाना के हैदराबाद से 8 माह के विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कुत्तों को मंगाया गया है। होली पर्व के मद्देनजर जल्द ही इन्हें मुजफ्फरपुर समेत बिहार में पूर्ण शराबबंदी को सफल बनाने के अभियान में लगाया जाएगा. इस कडी़ में मुजफ्फरपुर जिले को 9 हैण्डलर (ट्रेनर) समेत चार स्निफर डाॅग मिल चुके हैं, जिसकी जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार द्वारा एक प्रेस वार्ता के दौरान दी गई है।

पुलिस खोजी कुत्तों की मदद से अब तक बारुद, नारकोटिक्स और अपराधियों को पकड़ने और खोज निकालने में मदद लेती रही है, लेकिन बिहार पुलिस अब कुत्तों से शराब की खोज कराएगी. कुत्तों को शराब की खोज में लगाने का यह अनोखा प्रयास शुरू किया गया है. जिसकी कवायद में राज्य सरकार जून 2018 से ही जुटी थी। बिहार पुलिस के मुखिया डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय का भी मानना है कि पूर्ण शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने में ये कुत्ते अहम भूमिका निभाएंगे.

बिहार पुलिस ने हैदराबाद में शराब पकड़ने के लिये इन कुत्तों को विशेष प्रशिक्षण दिलवाया है. नौ महीने पहले बिहार पुलिस के द्वारा 16 हजार रूपये प्रति की दर से 20 छोटे कुत्ते खरीदे गए थे, जिन्हें नौ महीनों तक हैदराबाद के इंटीग्रेटेड इंटेलिजेंस ट्रेनिंग सेंटर में विशेष प्रशिक्षण दिया गया है. प्रशिक्षण के बाद इनमें से चार कुत्तों को 9 हैण्डलर (ट्रेनर) के साथ पटना से मुजफ्फरपुर लाया जा चुका हैं. राज्य के सभी 11 डीआईजी रेंज में इन कुत्तों की तैनाती सुनिश्चित की जा चुकी है.

कुत्तों की विशेषता के बारे में सीआईडी के डीआईजी विनय कुमार ने बताया कि इन कुत्तों को शराब की खोज करने के लिए विशेष रुप से प्रशिक्षित किया गया है. कुत्तों को देशी विदेशी शराब के गंध की पहचान कराने के लिये बिहार से देशी शराब भी भेजी गई थी, ताकि इन्हें इसकी विशेष पहचान हो सके. किसी घर में छुपाकर रखे गये या फिर किसी वाहन में रखे गये देशी या विदेशी शराब को ये कुत्ते आसानी से पकड़ लेते हैं. यहां तक कि अगर किसी ने शराब पी भी रखी है तो ये कुत्ते उसे भी धर दबोचेंगे.
MUZAFFARPUR : एसएसपी ने पुलिस बस सेवा का लिया जायजा, मजदूर बन पत्नी के साथ किया सफर
स्निफर कुत्तों की देखरेख के लिए सिपाही रैंक के दो हैंडलर प्रति कुत्ते पर तैनात किये गये हैं. डॉग स्क्वॉयड के प्रत्येक कुत्ते के मेनटेनेन्स पर हर माह लगभग एक लाख 15 हजार रुपये का खर्च आएगा. जानकारी के अनुसार इन स्निफर डॉग की सूंघने की शक्ति इतनी तेज होती है कि ये जमीन के अंदर भी छुपाकर रखी गई शराब और विस्फोटकों को भी आसानी से सूंघकर पहचान लेते हैं।
