सर्जिकल स्ट्राइक 2 : भारतीय वायुसेना ने आतंकी कैंप पर गिराए 1000 किलो बम, 200-300 आतंकी ढेर, जानें अबतक क्या हुआ

26 फरवरी की सुबह आखिरकार वह खबर आई जिसका कि भारतीय नागरिकों को पुलवामा हमले के बाद से ही इंतजार था। 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर किए गए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की लगातार मांग उठ रही थी।

इस मांग को वायुसेना ने पूरा कर दिया है। भारतीय वायुसेना ने सुबह तड़के पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अंदर घुसकर आतंकी कैंप को निशाना बनाया। वायुसेना के 12 मिराज 2000 विमान ने इस अभियान में हिस्सा लिया और कैंप पर 1000 किलो बम गिराए।

जिसमें यह कैंप पूरी तरह से नष्ट हो गया है। अब हम आपको बताते हैं कि कब क्या हुआ। पाकिस्तानी सेना के डीजी आईएसपीआर आसिफ गफूर ने आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय वायुसेना का विमान एलओसी पार करके पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में घुस आया था। जिसका पाकिस्तानी सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया और वायुसेना को वापस लौटना पड़ा।

सूत्रों के हवाले से खबर आई कि 26 फरवरी की तड़के भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 के एक समूह ने एलओसी पारकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंप पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि आतंकी कैंप पर वायुसेना ने 1000 किलो बम गिराए गए। इस अभियान में 12 मिराज विमानों ने हिस्सा लिया। बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद के एलओसी स्थित आतंकी कैंप लांच पैड्स को हवाई हमलों में पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया। जैश-ए-मोहम्मद के नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया।

वायुसेना की इस कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद के अल्फा-3 नियंत्रण कक्ष को तबाह कर दिया गया। इस हमले में 200-300 आतंकियों के मारे जाने की आशंका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.