सर्जिकल स्ट्राइक 2/ ‘मैं सैनिकों के जज्बे को प्रणाम करता हूं, भारत की तरफ बुरी नजर उठाने वालों को जवाब दिया गया है: शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वायुसेना की कार्रवाई पर कहा, ‘मैं सैनिकों के जज्बे को प्रणाम करता हूं। भारत की तरफ बुरी नजर उठाने वालों को जवाब दिया गया है।’

रेडियो पाकिस्तान के अनुसार पाकिस्तान विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने इस्लामाबाद में आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में सुरक्षा हालात पर चर्चा की जाएगी।

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में उच्च स्तरीय बैठक शुरू हो गई है। जिसमें रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और गृहमंत्री राजनाथ सिंह शामिल हैं।

भारतीय वायुसेना ने अपने सभी अतंरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर स्थित एयर डिफेंस सिस्टम को हाई अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। ऐसा पाकिस्तानी सेना की तरफ से होने वाली संभावित कार्रवाई के मद्देनजर किया गया है।

Indian air force Action after Pulwama terrorist attack

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय कार्रवाई पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों को सलाम करता हूं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर सरगर्मी बढ़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने पूरे घटनाक्रम के संबंध में प्रधानमंत्री मोदी को जानकारी दी। वहीं गृहमंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण प्रधानमंत्री आवास पहुंचने वाले हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारतीय वायुसेना ने बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद के आतंकी ठिकानों को पूरी तरह से नष्ट किया। जैश-ए-मोहम्मद का कंट्रोल रूम भी नष्ट कर दिया है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.