कांग्रेस अध्यक्ष ने भारतीय वायुसेना को किया सलाम, अभिषेक मनुसिंघवी ने कहा -जब पाक सऊदी और चीन से मिले भीख को गिनने में व्यस्त था तब अंदर तक जाकर बरसाए बम

कांग्रेस पार्टी और अध्यक्ष राहुल गांधी ने पाकिस्तान स्थित आतंकी कैंप को तबाह किए जाने पर भारतीय वायुसेना को सलाम किया है। पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनुसिंघवी ने कहा है कि जब पाकिस्तान सऊदी और चीन से मिले भीख को गिनने में व्यस्त था तब भारतीय वायुसेना ने उनकी राजधानी के पास पहुंचकर इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

भारतीय वायुसेना (आईएएफ) ने आज सुबह नियंत्रण रेखा (एलओसी) पारकर पाकिस्तान स्थित आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर भारतीय वायुसेना का अभिवादन किया है। उन्होंने लिखा, “मैं भारतीय वायुसेना के पायलटों को सलाम करता हूं।”

abhishek manu singhvi

अभिषेक मनुसिंघवी ने ट्वीट कर लिखा, “बालाकोट जो कि नियंत्रण रेखा (एलओसी) से काफी दूर है और सामान्यतया यहां पर हाफिज सईद अपने कई पते बताता है। अगर आईएएफ इतने अंदर तक घुसी और बिना किसी नुकसान के तो यह एक बेहद सफल अभियान है।”

मनुसिंघवी ने आगे लिखा, “बालाकोट में भारतीय वायु सेना के हमलों के बारे में अभी तक आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन पाकिस्तान की घबराहट देखकर ऐसा लगता है कि कुछ बड़ा हुआ है। भारतीय वायुसेना पीओके से आगे निकल गई और पाकिस्तान की राजधानी के नजदीक पहुंच गई, जबकि वे सऊदी और चीन से मिले भीख को गिनने में व्यस्त थे।”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.