भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव, पूरे देश में हाई अलर्ट, एक्शन में सरकार

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। बुधवार को पाकिस्तानी वायुसेना ने भारतीय वायुक्षेत्र में घुसने की नाकाम कोशिश की है। भारत ने पाक लड़ाकू विमान एफ-16 को मार गिराया है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पाक लड़ाकू विमान जम्मू-कश्मीर के नौशेरा इलाके में घुस आया था जिसे ढेर करते हुए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तानी क्षेत्र में स्थित लाम घाटी के भीतर 3 किलोमीटर तक जवाबी फायरिंग की है। इससे पहले पाकिस्तानी लड़ाकू विमान ने भारतीय वायुक्षेत्र का उल्लंघन करते हुए बम गिराए थे।

वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने भारतीय क्षेत्र में किसी भी तरह के जान-मान की हानि से इंकार किया है। बताया जा रहा है कि जब पाक लड़ाकू विमान को मार गिराया गया तो एक पैराशूट देखा गया है। हालांकि, अभी इसके पालयट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

वहीं पाकिस्तान ने दो भारतीय विमानों को मार गिराने का दावा किया है। पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय वायुसेना ने एक बार फिर बुधवार को नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश की।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने परमाणु मुद्दे पर बैठक बुलाई है। भारतीय वायुसेना के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद इमरान खान ने बुधवार को परमाणु मुद्दे पर बातचीत के लिए उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में परमाणु शस्त्रागार, आदेश और नियंत्रण को लेकर बातचीत होनी है।

इससे पहले मंगलवार को पाकिस्तान के नेशनल सिक्योरिटी कमिटी ने भारत के पाक अधिकृत कश्मीर में घुसकर आतंकी शिविरों को नष्ट करने को लेकर आपात बैठक बुलाई थी।अब परमाणु मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री इमरान खान ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई है।

प्रधानमंत्री के साथ उच्चस्तरीय बैठक

भारतीय वायुसेना की तरफ से पाकिस्तान के बालाकोट, मुजफ्फराबाद और चकोटी में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को तबाह करने के ठीक एक दिन बाद पाकिस्तानी वायुसेना का लड़ाकू विमान एफ-16 भारतीय सीमा में घुस आया जिसे मार गिराया गया है।

वहीं, पाकिस्तान का दावा है कि उसने अपने एयर स्पेस में घुसे दो भारतीय विमानों को मार गिराया है और एक पायलट को गिरफ्तार कर लिया गया है। पाकिस्तान के सेन्य प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट के जरिए यह दावा किया है।

उनका दावा है कि एक भारतीय विमान पाक अधिकृत कश्मीर और दूसरा जम्मू-कश्मीर में मार गिराया गया है। हालांकि उन्होंन इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। गफूर का कहना है कि पाक सेना ने एक भारतीय पायलट को गिरफ्तार कर लिया बहै। वहीं जो पायलट अभी भी पाकिस्तानी क्षेत्र में हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.