एयर स्ट्राइक पर तंज कस के सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए KRK, यूज़र्स बोले- ‘तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक तेरे घर पर होनी चाहिए

बिग बॉस एक्स कंटेस्टेंट और एक्टर कमाल राशिद खान यानी कि केआरके (KRK) अपने बेतुके बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। इस बार भी केआरके ने कुछ ऐसा किया जिससे यूजर्स इतने भड़क गए कि उन्हें घर सर्जिकल स्ट्राइक करने की मांग करने लगे। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि केआरके को यूजर्स के इस तरह के गुस्से का शिकार होना पड़ा हो, ऐसा कई बार हो चुका है।

पुलवामा आतंकी हमले का भारतीय वायुसेना ने एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। भारतीय वायुसेना की इस कार्रवाई से भारतीय जनता में जोश है और आम हो या खास हर कोई उनके पराक्रम की तारीफ कर रहा है। इस बीच केआरके ने एयर स्ट्राइक पर तंज कसते हुए एक के बाद एक कई ट्वीट किए। इन ट्वीट्स की वजह से केआरके को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

कमाल राशिद खान ने ट्वीट किया – ‘पहली सर्जिकल स्ट्राइक उत्तर प्रदेश चुनाव से पहले जंगल में हुई और बीजेपी जीत गई। दूसरी सर्जिकल स्ट्राइक चुनाव (लोकसभा) से पहले हुई, मोदी जी जीत जाएंगे।’ केआरके यही नहीं रुके। उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किए।

केआरके ने अपने अगले ट्वीट में लिखा – ‘सरकार के मुताबिक हमारी सेना ने बालाकोट के जंगल में बने एक कैंप पर हमला किया, बहुत बढ़िया यह देखकर पाकिस्तान भी खुश होगा। जय हिंद।

‘ केआरके इस ट्वीट के बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई।

krk

एक यूजर ने एक तस्वीर पोस्ट करके लिखा – ‘हे मानव, तू इतना तिरस्कार होने के बाद कैसे जी ले रहा है।’

वहीं एक और यूजर ने लिखा – ‘तीसरी सर्जिकल स्ट्राइक तेरे घर पर होनी चाहिए।’

एक और यूजर ने लिखा – ‘एक बम तेरे घर भी गिरा क्या भाई?’

इसके बाद एक और यूजर ने लिखा – ‘तू तो अपना मुंह बंद रख कबाड़ी।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.