जनता का DGP हूँ ,जनता के बीच रहूँगा : डीजीपी

PATNA : राजधानी पटना में चल रहे पुलिस समारोह में आज सूबे के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि मैं ज़मीन से जुड़ा व्यक्ति हूँ. AC कमरों में बैठ कर शासन करने और हुकुम चलाने वालों में नहीं, बल्कि सड़क पर निकल कर जनता के बीच रहकर काम करने वाला, उनके दुःख-दर्द को सुनने वाला अधिकारी हूँ. उन्होंने कहा कि अक्सर किसी भी बड़े अधिकारी के विषय में यह धारणा होती है कि वे कोट-टाई पहनकर AC कार्यालयों में बैठकर काम करते है। शाम के वक्त बड़े क्लबों में जाते है। गोल्फ खेलते है। लेकिन मैं यह बताना चाहता हूं कि मैं वैसे अधिकारियों में नहीं हूं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.