
MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर के बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर बिहार विश्वविद्यालय में तीन साल के अंतराल पर आज दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. लंगट सिंह महाविद्यालय के मैदान में आयोजित इस दीक्षांत समारोह के मंच पर कुल 37 टॉपरों को गोल्ड मेडल प्रदान किया गया. इनमें 30 छात्राएं और सात छात्र शामिल हैं. इनके अलावा स्नातक, पीजी, बीएड, लॉ, पीएचडी व डीलिट में सम्मानित होने वाले कुल 220 मेधावी छात्र-छात्राओं को उपाधि दी गयी. राज्यपाल सह कुलाधिपति लालजी दास टंडन 12 बजे एलएस कॉलेज पहुँचे. दीक्षांत समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर सुबह 11:30 बजे शुरू हुआ. वहीं सभी छात्र-छात्राओं व अतिथि सुबह 10:30 बजे कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित थे. कुलाधिपति सह राज्यपाल लालजी टंडन डेढ़ घंटे तक मंचासीन रहे.

समारोह को लेकर आयोजन स्थल पर विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशान द्वारा सुरक्षा के व्यापकव कड़े प्रबंध किये गए थे. दीक्षांत समारोह के आयोजन हेतु लंगट सिंह महाविद्यालय ग्राउंड से लेकर बीआरए बिहार विवि कैंपस को सजाया-संवारा गया था। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल लालजी टंडन कर रहे थे. वहीं समारोह के आयोजन समिति की सचिव डॉ. ममता रानी, पूर्व कुलपति एवं गांधी विचार के पूर्व अध्यक्ष डॉ. रामजी सिंह मुख्य अतिथि, जबकि नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा व शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

राज्यपाल लालजी दास टंडन द्वारा बिहार विवि के रश्मि लता, आकांक्षा, दीप शिखा, तेजस्वनी कुमारी, अनन्या राय चौधरी, समीक्षा सुरभि, राम ललित कुमार, अनामिका कुमारी, पूजा किशोर, फातमा, मनीषा कुमारी, सोनम कुमारी, निकेश कुमार, सरिया, मधु प्रिया, चंदना कुमारी, नेहा प्रियदर्शनी, इप्सिता भट्टाचार्य, सबरीन हक, प्रियंका कुमारी, साहिना परवीन, भारती कुमारी, विदिशा वत्स, गेसू भारद्वाज, पल्लवी कुमारी, रूपेश कुमार, प्रीति प्रिया, रौनक राज, निभा कुमारी, दीपांजलि कुमारी, अमित कुमार जायसवाल, मोना कुमारी, सौरभ कुमार, समीक्षा, पिंटू कुमार, नंद किशोर भगत समेत 37 टॉपरों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया.
