पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की अली जफर ने तारीफ करते हुए लिखा- ‘व्हॉट ए स्पीच, परेश रावल ने जवाब देकर किया ‘स्पीचलेस’

पुलवामा हमले में जवानों की शहादत का बदला लेने के लिए भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान में चल रहे आतंकी प्रशिक्षण शिविर पर हमला बोला। भारत की इस कार्रवाई के बाद दोनों देशों की ओर से राजनीतिक बयानबाजी तो चल ही रही है वहीं सोशल मीडिया पर भी सेलिब्रिटीज कमेंट करने में पीछे नहीं हैं।

ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब परेश रावल ने पाकिस्तानी एक्टर अली जफर को निशाने पर ले लिया। दरअसल, पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपने देश को संबोधित किया था जिसके बाद अली जफर ने इमरान खान की तारीफ करते हुए लिखा- ‘व्हॉट ए स्पीच!’ अली जफर ने ये ट्वीट 19 फरवरी को किया था।

अली जफर के इस ट्वीट के बाद परेश रावल ने अब तंज कसते हुए कहा कि ‘नाउ स्पीचलेस (अब शब्द नहीं हैं)।’ परेश रावल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर मुद्दे पर राय रखने के लिए जाने जाते हैं। अब जब एक पाकिस्तानी कलाकार ने ऐसी टिप्पणी की तो परेश रावल ने उन्हें आड़े हाथों ले लिया।

एयर स्ट्राइक के बाद परेश रावल ने लिखा, ‘सच में ये एक खूबसूरत सुबह है। नरेंद्र मोदी सर को धन्यवाद और अपनी आर्मी को सलाम।’ वहीं अक्षय कुमार ने भारतीय वायुसेना को सैल्यूट करने के साथ लिखा, ‘अब चुप नहीं बैठेंगे, अंदर घुस के मारो’ ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading