पहले भारत की AIR-STRIKE और फिर पाकिस्तान की कार्रवाई |
इसको देखते हुए भारत और पाकिस्तान ने बॉर्डर के करीब सभी एयरपोर्ट्स से यात्री सेवाएं तत्काल बंद कर दी थीं.
भारत के जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल और उत्तराखंड राज्यों के अधिकतर एयरपोर्ट और साथ ही पाकिस्तान ने लाहौर, मुल्तान, फैसलाबाद, सियालकोट और इस्लामाबाद के एयरपोर्ट से उड़ाने रद्द कर दी थी |
पाकिस्तान ने इसके साथ ही अपने एयरस्पेस में भी सभी उड़ानों की रोक लगा दी थी |
BREAKING: Pakistan’s Civil Aviation Authority says it shut its airspace to all commercial flights as tensions with India escalate
— The Associated Press (@AP) February 27, 2019
जिसके कारण कई International Flights को अपना रूट बदलना पड़ा |
हालांकि अब सभी भारतीय हवाईअड्डों पर उड़ानों का संचालन शुरू कर दी गयी है |
एक वेबसाइट है जिसका नाम “फ्लाइट रडार” है | यह वेबसाइट सिविल एयर ट्रैफिक को रियल टाइम ट्रैक करती है.
आसान भाषा में बोला जाए तो इसका मतलब यह है कि इस वेबसाइट के जरिए आप सिविलियन एयर ट्रैफिक को ट्रैक कर रियल टाइम में देख सकते हैं |
उपर जो इमेज आपको दिख रही है, उसका ScreenShot “फ्लाइट रडार” की वेबसाइट से 27 फरवरी की दोपहर 3:15 बजे लिया गया था |
इस इमेज में आप देख सकते हैं कि भारत और पाकिस्तान के बॉर्डर इलाकों में एक भी विमान नहीं दिख रहा है|
हलाकि आप जो पाकिस्तान के लाहौर में 2 एयरप्लेन दिख रहे हैं, वह सिविल एयरप्लेन नहीं हैं |
इसलिए उसके बारे में कोई जानकारी भी नहीं मिल सकी. इस एयरप्लेन के अलावा पूरे पाकिस्तान का एयरस्पेस खाली देख सकते है |
भारत के पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के एयरस्पेस में भी कोई विमान नहीं देखे गए थे.
Flightradar ने इस मसले को लेकर ट्वीट भी किया.
Recapping effects on aviation due to India-Pakistan situation. Additional updates will be posted at https://t.co/9NeSPvJkSy pic.twitter.com/TKfsqHXtRs
— Flightradar24 (@flightradar24) February 27, 2019
जो भी International Flights पाकिस्तान एयरस्पेस से जाने वाली थीं, उनका रूट Diverts कर दिया गया था |