MUZAFFARPUR : संदेहास्पद परिस्थितियों में अज्ञात मजदूर का श’व बरामद

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में अहले सुबह एक मजदूर का श’व मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी. श’व मिलने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गयी. सुचना पाकर पहुंची पुलिस ने श’व को कब्जे में लेकर पोस्ट’मार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के अहियापुर थाना के छींट भगवतीपुर में ब्रह्मस्थान के पास संदेहास्पद परिस्थितियों में 55 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का श’व लावारिस हालत में पाए जाने से इलाके में घटनास्थल के आसपास भारी भीड़ इकट्ठी हो गयी.

पुलिस को सुचने देने पर अहियापुर थाना मौके पर पहुंच गयी. पुलिस जांच के दौरान पुलिस ने श’व के पास एक थैला बरामद किया, जिसमें मजदूर संबंधी औजार पाए गए. जिससे प्रतीत होता है की मृ’तक मज़दूर था और बढ़ई मिस्त्री या सेंटिंग मिस्त्री का कार्य करता था. पुलिस ने आसपास पूछताछ कर जानकारी और साक्ष्य जुटाने की कोशिश की पर नाकामयाब रही. किसी में मृ’तक की शिनाख्त नहीं की. इस मामले में अहियापुर थानाध्यक्ष ने बताया घटनास्थल के आसपास स्थानीय लोगो से पूछताछ की गयी है, पर मृ’तक की शिनाख्त नहीं हो सकी है. बरामद श’व की बॉडी पर किसी तरह के ज़ख्म के निशान नहीं पाए गए हैं. डे’डबॉडी को अंत्यपरीक्षण हेतु एसकेएमसीएच भेज दिया गया है. पो’स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृ’त्यु के कारणों का पता चल सकेगा, कि यह ह’त्या है या कुछ और.

एक स्थानीय व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि इलाके में केमिकल, दवा इत्यादि मिला कर लोकल देशी शराब बनाया जाता है, जिसके सेवन से दो महीने पहले भी ऐसी ही परिस्थितियों में इसी जगह एक स्थानीय व्यक्ति का श’व बरामद किया गया था. संभवतः इसकी भी मृ’त्यु जहरीली नकली शराब पीने के दौरान हो जाने पर सुनसान इलाका होने के कारण ब्रह्म स्थान के पास फेंक दिया गया है. लोकल देशी शराब के सस्ता होने के कारण गरीब मजदूर, रिक्शा चालक, ठेला चालक आदि इसका सेवन करते हैं और असमय काल के गाल में समा जाते हैं. ताड़ी दुकान भी इस इलाके में बहुतायत की संख्या में है, जिसमे इस तरह के देशी लोकल शराब की बिक्री अर्द्धनिर्मित पुल व इसके आसपास के क्षेत्रों में बेरोकटोक चलती है. स्थानीय लोगो ने आक्रोश जताते हुए बताया कि सुनसान इलाका होने के कारण व पुलिस द्वारा सघन गश्ती नहीं होने से क्षेत्र नशेड़ियों का अड्डा बन गया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.