भारतीय वायुसेना ने बीते 26 February, 2019 को पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किया है। 48 साल बाद पहली बार भारतीय वायुसेना ने ऐसा किया गया है।
इससे पहले 1971 में भारत-पाक के युद्ध में भारतीय वायुसेना पाकिस्तान में घुसी थी।

पाकिस्तान ने भारत की इस कार्रवाई के जवाब में भारतीय वायु क्षेत्र का उल्लंघन करने की कोशिश की जिसका भारतीय एयरफोर्स ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
लेकिन भारत की इस जवाबी कार्रवाई में वायुसेना का एक विमान क्षतिग्रस्त हो गया, आपको बता दे की भारत का फाइटर पायलट पाकिस्तान के कब्जे में है।
दोनों देशों के बीच स्थिति बड़ी नाजुक बनी हुई है जिसमें कुछ भी संभव है।
हालांकि अगर हम इतिहास में झांक कर देखें तो एयर स्ट्राइक किसी मसले का हल करने में नाकाम ही रही हैं।