मुजफ्फरपुर में बालिका कांड को लेकर आज पटना के गरदनीबग में आम आदमी पार्टी के द्वारा महिला प्रदेश की अध्यक्ष ज्योति माला की अध्यक्षता में आप नेता अधीर कर्न, नवल किशोर सिंह और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया।

ज्योति माला ने कहा कहा नितीश सरकार के राज में आज बिहार की बेटी सुरक्षित नहीं है। बेटियां रात में चलने से डरती है वहीं मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में 35 लड़कियों के साथ रेप किया जिसका आज तक पीड़ित लड़कियों को न्याय नहीं मिला है।

नितीश कुमार कुमार नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। ताकि जांच में पारदर्शिता हो ज्योति माला ने कहा की जब तक नितीश कुमार नहीं देते तब तक मै धरने पर बैठ रहूंगी।