बड़ी खबर: भारत के पायलट अभिनंदन को कल भारत को वापस करेगा पाकिस्तान

पाकिस्तानी पीएम इमरान खान का एलान- पायलट अभिनंदन को कल भारत को वापस करेगा पाकिस्तान

कल वाघा बार्डर के रास्ते भारत लाये जायँगे पायलट अभिनंदन

पाकिस्तान की संसद में इमरान खान ने ये ऐलान किया कि, ”शांति का संकेत देते हुए हम भारतीय विंग कमांडर अभिनंदन को कल रिहा कर देंगे.”

इमरान खान के इस बयान के बाद वहां मौजूद सभी सांसदों ने तालियां भी बजाई. बताया जा रहा है कि अभिनंदन को कल वाघा बार्डर के रास्ते भारत लाया जाएगा।

आपको बता दें कि भारतीय वायुसेना की Air-Strike के अगले दिन यानी कल पाकिस्तानी विमानों ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ और राजौरी सेक्टर में भारतीय वायु सीमा का उल्लंघन किया। जिसके जवाबी कार्रवाई में भारत ने एक पाकिस्तानी विमान को मार गिराया। इस संघर्ष में भारतीय वायुसेना का भी एक विमान Mig-21 क्रैश हुआ था जिसके पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने गिरफ्तार कर लिया था।

खबर की पुष्टि तक बने रहे MUZNEWS के साथ

Source: ABP

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.