MUZAFFARPUR : सरैया में नक्सलियों द्वारा पेट्रोल पंप व्यवसायी से लेवी की मांग

MD. JAMAL (FILE PHOTO)

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर से नक्सलियों ने दस्तक देते हुए एक पेट्रोल पंप व्यवसायी से लेवी की मांग करके पुलिस को चुनौती दी है. मामला सरैया थाना क्षेत्र का बताया जाता है जहां नक्सलियों ने धमकी भरा पर्चा छोड़कर एक पेट्रोल पंप मालिक से लेवी की मांग की है.  लेवी की मांग से इलाके में दहशत का माहौल है. पेट्रोल पंप संचालक ने लेवी की मांग को लेकर मामला दर्ज करवाया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार सरैया थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप व्यवसायी मो. जमाल से पत्र द्वारा 1,80000 रुपये की लेवी की मांग करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी भी दी है. सरैया थाना क्षेत्र के मंगौली निवासी मो. जमाल ने बताया कि बीती रात किसी ने पेट्रोल पंप पर धमकी भरा पर्चा छोड़ा, जिसकी जानकारी उन्हें सुबह मिली. उन्होंने कहा कि पर्चा मिलने के बाद से वे और उनका परिवार दहशत में है. पेट्रोल पंप व्यवसायी मो. जमाल राजनीति में सक्रिय हैं और राजद व लोजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. वहीं सरैया थाना प्रभारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पत्र के माध्यम से 1,8000 रुपये की मांग की गयी है. नक्सलियों द्वारा लेवी मांगे जाने को नकारते हुए कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि किसी शरारती तत्व ने इस घटना को अंजाम दिया है या नक्सलियों द्वारा लेवी मांगे जाने की घटना सही है.

गौरतलब हो की जिले के सरैया समेत पारु, देवरिया, साहेबगंज, सरैया, मोतीपुर व मीनापुर समेत आसपास के क्षेत्र नक्सली प्रभावित क्षेत्र है और इन क्षेत्रो में नक्सली गतिविधियां परस्पर होती रहती है. इसलिए नक्सलियों द्वारा लेवी मांगने की घटना से इंकार नही किया जा सकता है. स्थानीय लोगो की माने तो पत्र की शैली भी नक्सालियों वाली ही है. विगत वर्षों में सरैया इलाके से कई हार्डकोर नक्सलियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिसमे तिरहुत-वैशाली सब जोन के कमांडर संजय राम, रामभरोस ठाकुर आदि शामिल हैं. अब देखने वाली बात यह है कि लेवी की मांग करने वाले नक्सलियों या पुलिस की माने तो असामाजिक तत्वों को पुलिस कब तक धर दबोचती है.

 

 

 

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading