पटना : बिहार की राजधानी पटना से. बताया जा रहा है कि पटना में सोने की बड़ी खेप मिली है. पटना पुलिस ने 8 किलो सोने के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. घटना के बाद से चर्चा का बाजार गरम है. फिलहाल पुलिस ने जिस युवक को पकड़ा है उसे पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है. पुलिस उससे साने का राज उगलवाने में जुटी हुई है.
बताया जा रहा है कि पुलिस ने जिस युवक को सोने के साथ पकड़ा है वो नशे में धुत था. पुलिस ने उसे देखा तो शक हुआ. जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया. चेकिंग के दौरान पुलिस को उसके पास से 8 किलो सोना बरामद हुआ. शुरूआती जानकारी के मुताबिक पुलिस को ये तस्करी का मामला लग रहा है. पुलिस अभी उक्त युवक से जानकारी जुटा रही है. सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि जो सोना पकड़ा गया है वो महाराष्ट्र से बिहार लाया जा रहा था.
इससे पहले मुजफ्फरपुर जिले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली थी. मेहदी हसन चौक पर गुरुवार की देर रात वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान पुलिस ने एक स्कॉर्पियो से चेकिंग के दौरान 68 लाख 50 हजार रुपये भारी मात्रा में पैसे बरामद किए. इस मामले में पुलिस ने चालक समेत चार युवकों को हिरासत में लिया था. बताया जा रहा है कि पिछली सीट पर रखे काले रंग के बैग से नोट जब्त किए गए.
बरामदगी के बाद पैसों की गिनती मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा थाने पर करवाई गई. सभी नोट दो हजार, पांच सौ, दो सौ और एक सौ के बंडल में थे.पुलिस के अनुसार पकडे गए लोगों के अनुसार वे लोग मोतिहारी के आभूषण व्यवसायी के कर्मचारी हैं.