प्रधानमंत्री आज तमिलनाडु दौरे पर, 2,995 करोड़ रुपये की विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को तमिलनाडु में 2,995 करोड़ रुपये की विभिन्न राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। वह सड़क सुरक्षा पार्क और परिवहन संग्रहालय का भी उद्घाटन करेंगे। कन्याकुमारी में आयोजित जनसभा में वह लोगों को संबोधित भी करेंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे का विरोध भी हो रहा है।

ट्विटर पर एक बार फिर ‘गो बैक मोदी’ ट्रेंड कर रहा है।

पिछले महीने एम्स का शिलान्यास करने मदुरै पहुंचे पीएम मोदी का भी विरोध किया गया था। उस समय भी ट्विटर पर हैशटैग ‘गो बैक मोदी’ से लोगों ने ट्वीट किया था।

ट्विटर पर एक यूजर ने इस हैशटैग के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं की आलोचना की है।

पीएम मोदी जनसभा को संबोधित करते हुए(File Photo)

एक अन्य यूजर ने सर्जिकल स्ट्राइक—2 पर चुनावी पोस्टर का विरोध किया है। कुछ अन्य यूजरों ने सर्जिकल स्ट्राइक को चुनावी फायदे के लिए भुनाए जाने की आलोचना की है।

एमडीएमके प्रधानमंत्री की कन्याकुमारी में रैली का विरोध कर सकता है। पार्टी प्रमुख वाइको ने कहा है कि भाजपा के चुनावी अभियान में प्रधानमंत्री कन्याकुमारी आएंगे तो शुरु करने के लिए यदि आते हैं तो उनको काले झंडे दिखा कर प्रदर्शन करेंगे।

केंद्रीय राज्यमंत्री राधाकृष्णन की ओर से विरोध न करने की कथित अपील के बाद वाइको ने कहा कि राधाकृष्णन उनके अच्छे और पुराने दोस्त हैं। मुझसे प्रदर्शन नहीं करने की अपील करना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि यदि मोदी एक मार्च को कन्याकुमारी आते हैं तो मेरी अगुवाई में काले झंडे दिखा कर विरोध किया जाएगा।

पिछले महीने जब प्रधानमंत्री अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की आधारशिला रखने के लिए मदुरै पहुंचे थे तो वाइको ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.