पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर को छोड़ने का एलान कर दिया है । अभिनंदन आज यानी 1 मार्च को अपने वतन वापस लौट रहे हैं । ये खबर देशवासियों के लिए सबसे बड़ी खुशी बनकर आई । हर हिंदुस्तानी अभिनंदन का स्वागत करने के लिए बेताब है ।
इसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री भी पीछे नहीं है । अभिनंदन के भारत लौटने की खबर से खुश बॉलीवुड स्टार्स ने सोशल मीडिया पर ही उनका स्वागत कर डाला । बॉलीवुड सितारे भारत के साथ हर मुश्किल वक्त में खड़े रहे और समय-समय पर ट्वीट कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया ।

तापसी पन्नू ने अभिनंदन के लौटने की खबर सुन अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा, ‘इस खबर ने मेरे चेहरे पर मुस्कान ला दी है। मुझे कल का इंतजार है ।’
वहीं सिंगर-कंपोजर विशाल डडलानी ने भी इमोजी के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया। साथ ही कहा, ‘युद्ध की जरूरत नहीं है ।’

विवेक ओबरॉय ने लिखा, ‘ये सुनकर खुशी हुई कि विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा किया जा रहा है। हम सबको अभिनंदन के वापस लौटने का इंतजार है । जय हिंद ”
हेमा मालिनी लिखती हैं, ‘कल हमारा पायलट छोड़ दिया जाएगा । ये सुनकर खुशी हुई । भगवान उसकी रक्षा करें।’ इसके अलावा निमृत कौर, सोनल चौहान, मधुर भंडारकर और क्रिकेटर शिखर धवन ने भी अभिनंदन के वापस लौटने पर खुशी जताई है ।
