युद्ध जैसे हालातों के बीच भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन का विमान क्षतिग्रस्त हुआ और वे पाकिस्तानी सेना के पकड़ में आ गए। गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने शांति पहल के तहत अभिनंदन को रिहा करने की घोषणा की। हालांकि भारत ने पहले ही पाकिस्तान को अभिनंदन को बिना शर्त रिहा करने की कड़ी चेतावनी दे दी थी। आपको बता दें कि भले ही पाकिस्तान विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा कर रहा हो लेकिन उनकी तस्वीरें और वीडियो जारी कर वो पहले ही जेनेवा कंवेंशन का उल्लंघन कर चुका है और इसका जवाब पूरे विश्व के आगे उन्हें देना होगा।

भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के वापस लौटने की खबर के बाद उनके माता पिता उन्हें लेने के लिए निकले। चेन्नई से उनके माता-पिता जब फ्लाइट से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंते तो लोगों ने ताली बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया। देर रात करीब डेढ़ बजे वे चेन्नई से दिल्ली पहुंचे और फिर दिल्ली से फ्लाइट चेंज कर अमृतसर के लिए निकल गए। बता दें कि इस समय सारा देश अभिनंदन की बहादुरी का गुणगान कर रहा है और उनका इंतज़ार भी कर रहा है। बता दे की पाकिस्तान की सेना द्वारा पकड़े गए विंग कमांडर अभिनंदन को आज प्रधानमंत्री इमरान खान ने रिहा कर दिया।
जब अभिनंदन के माता पिता चेन्नई से दिल्ली पहुँचे तो फ्लाइट में मौजूद सभी लोगों ने उनका ताली बजाकर स्वागत किया,दिल्ली से वो सीधा फ्लाइट से अमृतसर के लिए निकल गए pic.twitter.com/jduYawz0Pr
— Mukesh singh sengar (@mukeshmukeshs) March 1, 2019