बिग बॉस 11 की फेम शिल्पा शिंदे के बाद अब अर्शी खान भी नए सफर पर निकल पड़ी हैं। अर्शी ने भी कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्हें कांग्रेस पार्टी में बड़ा पद भी दिया गया है। अर्शी को मुंबई प्रदेश माइनरिटी वेलफेयर कमेटी का वाइस प्रेसिडेंट बनाया गया है।

कांग्रेस में शामिल होने पर अर्शी खान ने कहा, ‘मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल होने पर बहुत खुश हूं क्योंकि ये बहुत ज्यादा समाज सेवा करते हैं। जैसा अच्छा काम ये करते हैं, उसे मैंने अपनी आंखों से देखा है।’ टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत के दौरान अर्शी ने कहा कि देश के लिए काम करना और अपना बेस्ट देना महत्वपूर्ण है। उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव पर भी बात की।

उन्होंने कहा कि इस माहौल से लोगों के बीच डर पैदा हो रहा है। अर्शी ने खान इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी दी। उन्होंने लिखा- ‘अरे इंतजार..इंतजार..मैं मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष हूं, भगवान का शुक्रिया, अर्शी खान खेल गई’ अर्शी को बिग बॉस 11 में हिस्सा लेने के बाद पहचान मिली थी।
वह काफी पॉप्युलर कंटेस्टेंट थीं। बिग बॉस में आने से पहले वह अपनी कंट्रोवर्शल लाइफ के लिए जानी जाती रही हैं। उन्होंने पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद अफ्रीदी के बच्चे की मां बनने के दावा किया था।
