एक्ट्रेस लीजा शेेरिडन का 44 साल की उम्र में निधन

द मेंटलिस्ट, हॉल्ट एंड कैच फायर, स्कैंडल और सीएसआई जैसी कई सीरीज में काम चुकीं अमेरिकन एक्ट्रेस लीजा शेेरिडन (Lisa Sheridan) का 44 साल की उम्र में निधन हो गया। लीजा के मैनेजर मिच क्लेम ने बताया कि ’25 फरवरी को एक्ट्रेस के न्यू ऑरलीन्स अपार्टमेंट में उनको मृत पाया गया।’

शेरिडन की को-एक्टर डोना डीएरिको (Donna D’Errico) ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। डोना ने लिखा कि ‘अभी-अभी मैंने सुना कि मेरी प्रिय दोस्त लीजा शेरिडन का निधन हो गया। यह सुनकर मैं स्तब्ध रह गई। लीजा और मैंने पांच साल पहले एक फिल्म की थी। उस दौरान हम अच्छे दोस्त बन गए थे। यही नहीं फिल्म खत्म होने के बाद भी हमारी दोस्ती कायम रही।

lisa sheridan

मैंने जब उससे आखिरी बार बात की तो सबकुछ बहुत अच्छा था और वो काफी खुश थी। जो कोई भी उसे जानता था सब उसे प्यार करते थे। मैं हमेशा तुम्हें याद करुंगी।’शेरिडन के मैनेजर ने बताया कि ‘हम अभी भी मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं कि आखिर किन वजहों से उनकी मृत्यु हुई।’ बता दें कि शेरिडन ने कुल 30 से ज्यादा टेलीविजन सीरीज और कई फिल्मों में काम किया है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.