LinkedIn पर महिला के साथ हुई धोखाधड़ी, ठग ने 3.7 लाख रुपये ठग लिया

मुंबई की एक महिला के साथ लिंकेडीन पर धोखाधड़ी हुई है और ठग ने उससे 3.7 लाख रुपये ठग लिया है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई की एक महिला आईटी में काम करती है। लिंकेडीन पर वह एक ब्रिटिश पायलट के संपर्क में आई। कुछ दिनों की बातचीत के बाद पायलट ने महिला से कहा कि वह कुरियर के जरिए एक महंगा गिफ्ट भेजना चाहता है।

इसके बाद महिला ने गिफ्ट लेने से मना कर दिया तो उसने महिला को तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी दी और करीब 4 लाख रुपये देने का दबाव भी बनाया। इसके बाद महिला ने उसके खाते में 3.7 लाख रुपये भेज दिए।

इस संबंध में महिला ने विले पार्ले थाने में एक रिपोर्ट भी लिखवाई है। पुलिस के मुताबिक महिला मुंबई में ही एक निजी संस्थान में काम करती है। लिंकेडीन पर महिला को जिसने चूना लगाया उसका नाम मौरिशन फ्रैंकलिन बताया जा रहा है और वह अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइन में पायलट के तौर पर काम करता है। उसने महिला से कहा था वह उसे 50,000 पाउंड कीमत वाली रोलेक्स की घड़ी कुरियर से भेज रहा है।

इसके बाद पीड़ित के पास एक महिला का कॉल आया जिसने खुद को कुरियर कंपनी का बताया और महिला से कुरियर की प्रोसेसिंग फीस की मांग की। इसके बाद महिला ने अलग-अलग खातों में 3.7 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। पैसे ट्रांसफर करने के बाद महिला ने कुरियर कंपनी के बारे में सर्च किया तो पता चला कि वह फर्जी है। इसके बाद महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने साइबर फ्रॉड के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.