LG ने लॉन्च किया नया स्मार्टफोन, हथेली की नस दिखाकर कर सकते है फोन को अनलॉक

स्मार्टफोन LG G8 ThinQ, G8s ThinQ लॉन्च किए हैं। इसके अलावा कंपनी ने LG V50 ThinQ 5G की झलक भी दिखाई है। एलजी के LG G8 ThinQ, G8s ThinQ स्मार्टफोन की खासियतों की बात करें तो इसमें हैंड आईडी दी गई है जिसकी मदद से आप हथेली की नस दिखाकर फोन को अनलॉक कर सकते हैं। इन दोनों फोन में क्रिस्टल साउंड OLED दिया गया है।

इस फोन में वीडियो रिकॉर्डिंग के साथ भी पोट्रेट मोड मिलेगा। फोन की कीमत के बारे में कंपनी ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। LG G8 ThinQ में एंड्रॉयड पाई 9.0 और 6.1 इंच की QHD+ डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1440×3120 पिक्सल है।

इस फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है और साथ ही में 6 जीबी रैम दी गई है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियरा है जिसमें एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 16 मेगापिक्सल का और तीसरा 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री एंगल वाला टेलीफोटो लेंस है। इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में एक ToF Z कैमरा भी जिसमें इन्फ्रारेड सेंसर है जिसकी मदद से हाथ की नस से फोन को अनलॉक किया जा सकेगा।

फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ फेस अनलॉक भी दिया गया है। LG G8 ThinQ में 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 2 टीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। इस फोन में 3500 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, एफ रेडियो और यूएसबी टाईप-सी चार्जिंग पोर्ट है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.