NTA NET जून परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन आज से हो गए शुरू

राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (यूजीसी नेट) जून परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन आज यानी 01 मार्च, 2019 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे संयुक्त यूजीसी राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा की अधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in/ से अधिसूचान को डाउनलोड करें और अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करें।

सरकारी रिजल्ट से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।महत्वपूर्ण तिथियांः
आवेदन प्रारंभ होने की तिथिः 01 मार्च, 2019

आवेदन की अंतिम तिथिः 30 मार्च, 2019

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथिः 01 अप्रैल, 2019

ऑनलाइन परीक्षा की तिथिः 20-28 जून, 2019

प्रवेश पत्र प्रारंभ की तिथिः 15 मई 2019

परीक्षा परिणाम जारी होने की तिथिः 15 जुलाई, 2019

आवेदन शुल्कः
सामान्य वर्ग के लिए 800 रूपये/-
ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 400 रूपये/-
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी वर्ग के लिए 200 रूपये/-

कैसे करें आवेदनः
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अधिकारिक अधिसूचना को जरूर पढ़े और उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ऑनलाइन आवेदन करें। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिकारिक अधिसूचना को डाउनलोड करें और दिए गए दिशा निर्देशों के साथ ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.