विंग कमांडर अभिनंदन कुछ ही देर में वाघा बॉर्डर पर पहुंचेंगे। पाकिस्तानी अधिकारी उन्हें लेकर पहुंच रहे हैं। दो दिन से वह पाकिस्तान के कब्जे में थे। अभिनंदन के स्वागत में हजारों लोग सीमा पर पहुंचे। वायुसेना के अधिकारी पहले ही यहां पहुंच चुके थे। अभिनंदन के माता-पिता भी यहां पहुंचे हैं।
-भारतीय उच्चायोग के अधिकारी वाघा बॉर्डर पहुंचे। -पाकिस्तान की ओर हो रहा है बीटिंग द रिट्रीट समारोह, लेकिन भारत ने समारोह रद्द किया है।
-पाकिस्तान की ओर वाघा बॉर्डर पहुंच चुके हैं अभिनंदन, कागजी कार्रवाई कर रहे हैं पाक रेंजर्स।

-कुछ ही देर में अभिनंदन को भारत को सौंपा जाएगा। भारी संख्या में उमड़े लोग। – विंग कमांडर अभिनंदन का स्वागत करने के लिए भारतीय वायुसेना के वरिष्ठ अधिकारी वाघा बॉर्डर पहुंचे।
-वाघा बॉर्डर पर मौजूद भीड़. इमरान खान ने किया था एलान

गुरुवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन की रिहाई का एलान किया था। इमरान खान ने कहा था कि वो भारतीय पायलट अभिनंदन को शुक्रवार को रिहा करेंगे। उन्होंने कहा था कि सदभावना के तहत वह ऐसा कर रहे हैं।
हालांकि, भारत ने अभिनंदन को हवाई मार्ग से लाने को कहा था, लेकिन पाकिस्तान ने इसे नहीं माना और वाघा बॉर्डर से ही पायलट को सौंपने का फैसला लिया।
