झोलाछाप डॉक्टर ने ली गर्भवती की जान

नवादा : नवादा में झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में एक गर्भवती महिला की जान चली गई. मामला नवादा के नगर थाना क्षेत्र के भदौनी की है. जहां बीती रात वाल्मिकी पंडित की 30 वर्षीय पत्नी सीमा देवी की मौत हो गई.

मृतका के परिजनों ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर महिला को नगर के गया रोड स्थित एक डिस्पेंसरी संचालक सुदामा प्रसाद के यहां लेकर गए. जहां इलाज के दौरान एक इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की हालत बिगड़ने लगी. मरीज की हालत बिगड़ने के बाद परिजन उसे पास के एक निजी नर्सिंग होम ले गए,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतका के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर क्लिनिक और अपना घर बंद कर फरार हो गए हैं. आसपास के लोगों ने बताया कि इस झोलाछाप डॉक्टर के यहां पिछले 10 दिनों में 3 महिला की मौत हो चुकी है. ऐसी घटना होने के बाद भी इन झोलाछाप डॉक्टर पर स्वास्थ्य विभाग कार्रवाई है. खबर मिलने तक घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.