खेत में मिली युवक की लाश, इलाके में सनसनी

सिवान : सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सुहग्रारा गांव में एक खेत से युवक की लाश बरामद हुई। लाश मिलने की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मृत युवक की पहचान सोहगारा घाट निवासी अजय के रुप में हुई है। युवक के सर में गोली मारी गई है। घटना के पीछे क्या वजह है इसका पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि गुठनी थाना क्षेत्र के सुहगारा घाट गांव में आज सुबह कुछ ग्रामीण खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक खेत में एक युवक की लाश को पड़ा देखा। युवक के सिर में गोली लगी हुई थी। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो वह गांव का अजय नामक युवक निकला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्तकाल उसके परिवारवालों और पुलिस को दी।

घटना की सूचना मिलते ही युवक के परिजन और स्थानीय विधायक सत्देव राम घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की हत्या किस वजह से की गई है इसका फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

वहीं घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading