देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बैंक खाते में कैश जमा करने और निकालने के नियम बदल दिए है. बैंक ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है. आइए जानें इसके बारे में…*
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने एटीएम से एक दिन में कैश निकालने की सीमा में बड़ी कटौती करने का फैसला किया है. SBI के ग्राहक 31 अक्टूबर से एक दिन में अधिकतम 20 हजार रुपये कैश ही एटीएम से निकाल सकेंगे, अभी यह सीमा 40 हजार रुपये है. आइए जानें देश के अन्य बैंकों ने क्या लिमिट तय की है?”
देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने बैंक खाते में कैश जमा करने और निकालने के नियम बदल दिए है. बैंक ने इसकी जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी है. साथ ही, इसको लेकर अपने ग्राहकों को SMS भी भेजा है. इसीलिए आज हम आपको उन्हीं दो नियमों के बारे में बता रहे है…
बैंक ने अपने ग्राहकों को भेजा है ये SMS- बैंक की ओर से भेजे SMS में कहा गया है कि प्रिय ग्राहक, क्लासिक और मेस्ट्रो कार्ड कीकैश लिमिट 40,000 रुपये से घटाकर 20,000 रुपये प्रति दिन कर दी गई है. यह नियम 31 अक्टूबर से लागू हो जाएगा.