जिस वायुसेना के पायलट देश की सुरक्षा में जान की बाजी लगा देते हैं, प्रधानमंत्री उसी वायुसेना के हिस्से का पैसा चुरा कर अंबानी को दे देते हैं : राहुल गाँधी

झारखंड में रांची में महागठबंधन की आयोजित रैली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि जिस वायुसेना के पायलट देश की सुरक्षा में जान की बाजी लगा देते हैं, प्रधानमंत्री उसी वायुसेना के हिस्से का पैसा चुरा कर अंबानी को दे देती है।

उनका इशारा राफेल विमान सौदे की तरफ था। रांची के मोरहाबादी मैदान में परिवर्तन उलगुलान रैली को संबोधित करते हुए भारतीय वायु सेना भारत की रक्षा करती है। उन्होंने कहा कि यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और अन्य पार्टी मिलकर भाजपा को हराएगी।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश का चौकीदार हर भाषण में झूठ बोलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सारे चौकीदारों की मान-मर्यादा का हनन किया है। यह चौकीदार चोर है। जिसने भारतीय वायुसेना से छीनकर अपने दोस्त अनिल अंबानी की जेब में 30हजार करोड़ रुपये चुपके से पहुंचा दिए हैं। इनका झूठ सबसे मजबूत है।

राहुल ने कहा कि अच्छे दिन का नारा बदल गया है। अब कहा जा रहा चौकीदार चोर है। सारे चौकीदारों को बदनाम कर दिया। चौकीदार की बात होती है तो नरेंद्र मोदी की होती है। 30 हजार करोड़ चोरी कर अनिल अम्बानी की जेब में डाला। वायुसेना से छीनकर..इससे बड़ी शर्म की बात नहीं हो सकती।
सीएम रघुवर दास पर भी साधा निशाना

Rahul Gandhi

मुख्यमंत्री रघुवर दास पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड का चौकीदार आदिवासियों की जमीन चोरी करता है। बिना किसान को पूछे जमीन उद्योगपतियों को दे रहा है। राहुल ने कहा कि मैंने कर्ज माफ करने की घोषणा की तो दिया भी। उन्होंने लोगों से पूछा कि मैंने झूठे वादे किए, बता दो। नरेंद्र मोदी उद्योगपतियों का साढ़े तीन लाख करोड़ का लोन माफ कर सकता है , लेकिन किसानों का नहीं कर सकते।

इससे पहले विशेष विमान से दोपहर करीब दो बजे रांच एयरपोर्ट पहुंचे। उन्होंने बिरसा चौक पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। उन्होंने मोरहाबादी पहुंचकर कार्यकर्ताओं का हिलाकर अभिवादन किया। इस रैली में झारखंड मुक्ति मोर्चा, झारखंड विकास मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के नेता और कार्यकर्ता साथ रहे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.