वेब सीरीज में चलेगा पंकज त्रिपाठी का जलवा

नेशनल अवार्ड विनर बिहार गोपलगंज के रहने वाले पंकज त्रिपाठी ने पहले ही बॉलीवुड में अपने एक्टिंग का डंका बजा चुके हैं और अब वेब सीरीज में जलवा दिखने को तैयार है. छोटे बजट की हिंदी कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री‘ की अपार सफलता के बाद पंकज त्रिपाठी वेब सीरीज ‘मिर्जापुर‘ में नज़र आने वाले हैं. मशहूर कलाकार पंकज त्रिपाठी की ये वेब सीरीज अमेजन प्राइम पर नज़र आने वाली है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक पंकज त्रिपाठी ने बताया कि अमेजन प्राइम पर कुछ ही दिनों में ‘मिर्जापुर’ सीरीज शुरू होगी, जिसमें उन्होंने अभिनय किया है. उन्होंने दावा किया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की ठेठ रंगबाजी, गैंगवार और गंवई कल्चर का जीवंत स्वरूप इस वेब सीरीज में दिखाई देगा. हालांकि पंकज त्रिपाठी के रोल के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है.

हाल ही में इसका फर्स्ट लुक जारी किया गया है जिसमें अली फैजल और विक्रांत दिखाई दे रहे हैं. आपको बता दे कि पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक छोटी बजट मूवी स्त्री में नज़र आये थे जिसके बाद वे जल्द ही आनंद सुपर 30 में दिखने वाले है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.