आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व प्रबंध निदेशक और सीईओ चंदा कोचर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई स्थित दफ्तर पूछताछ के लिए पहुंच गई हैं।
उनसे ईडी आईसीआईसीआई बैंक और वीडियोकॉन कर्ज मामले में पूछताछ कर रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनसे रविवार को भी 10 घंटे तक पूछताछ हुई थी। आज उनसे तीसरी बार पूछताछ की जा रही है।
