फरहान अख्तर ने इस एक्ट्रेस से की सगाई

बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। अक्सर फरहान अपनी गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर के साथ स्पॉट किए जाते हैं। खबर है कि दोनों इस साल शादी कर सकते हैं। हाल ही में फरहान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है जिसे लेकर खूब चर्चा हो रही है।

फरहान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की। इस फोटो में फहरान और शिवानी का सिर्फ हाथ दिख रहा है। दोनों एक दूसरे की उंगली पकड़े हुए हैं। खास बात ये है कि दोनों ने अंगुठी भी पहनी हुई है। इस फोटो से अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है।

फरहान ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा है, “There’s something so real about holding hands, a kind of complex simplicity, saying so much by doing so little. ~ unknown.” फरहान अख्तर ने पहली शादी अधुना से की थी।

दोनों की मुलाकात ‘दिल चाहता है’ के सेट पर हुई थी। अधुना फरहान से 6 साल बड़ी हैं। इनकी दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। अब दोनों बेटियां अधुना के साथ रहती हैं। फरहान और अधुना ने आपसी रजामंदी से साल 2017 में तलाक लिया था।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading