मुज़फ़्फ़रपुर में धूमधाम से मनाई जा रही महाशिवरात्रि का महोत्सव, अहले सुबह से ही भक्तों का भीड़ शहर के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़।हज़ारो की भीड़ ने बाबा का किया जलाभिषेक।वहीं मंदिर की स्वयंसेवक दलों ने भक्तों को जलाभिषेक करवाने में दिया पूर्ण सहयोग।

बता दें कि इस दौरान जिला पुलिस के द्वारा मंदिर और आसपास में सुरक्षा को लेकर SDRF के 32 जवान भी यहां तैनात किया गया है।वहीं नगर के डीएसपी, पूर्वी एसडीओ और ट्रैफिक डीएसपी रविंद्र नाथ सिंह भी मौजूद रहे और स्थिति पर लगातार नियंत्रण बनाए रखा।
