सरकार ने 45 एनआरआई के पासपोर्ट निरस्त कर दिये हैं, जिन्होंने अपनी पत्नियों को छोड़ दिया था

केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बताया कि सरकार ने 45 अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के पासपोर्ट निरस्त कर दिये हैं जिन्होंने अपनी पत्नियों को छोड़ दिया था। केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बताया कि सरकार ने 45 अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) के पासपोर्ट निरस्त कर दिये हैं जिन्होंने अपनी पत्नियों को छोड़ दिया था।

गांधी ने कहा कि इस मामले को देखने के लिए बनाई गयी एकीकृत नोडल एजेंसी एनआरआई लोगों के विवाहों के मामलों में फरार पतियों के लिए लुक-आउट सर्कुलर जारी कर रही है और विदेश मंत्रालय ने 45 पासपोर्ट निरस्त कर दिये हैं।

एजेंसी के प्रमुख महिला और बाल विकास मंत्रालय में सचिव राकेश श्रीवास्तव हैं। मेनका गांधी ने बताया कि सरकार ने ऐसी महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए राज्यसभा में एक विधेयक भी पेश किया है जिन्हें एनआरआई पतियों ने छोड़ दिया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.